राज्य

विधायक पुण्डीर ने किया चन्द्रबनी में सेतू निर्माण के लिए भूमि पूजन

1.2 करोड की लागत सें बनेगा पुल, ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया

संवाददाता, पछवादून मीडिया ।सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र चंद्रबनी वार्ड 91 के अंतर्गत चोयला पट्टियोंवाला संपर्क मार्ग में सेतु निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। हर साल बरसात के मौसम में चोयला नाले में तीव्र गति से बहने वाले बरसाती पानी से क्षेत्र में आवागमन बाधित होता है। क्षेत्रवासियों, आगुंतकों, स्कूल के बच्चों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। समस्या से निजात दिलाए जाने हेतु क्षेत्रवासी काफी लंबे समय से क्षेत्र में सेतु निर्माण की मांग कर रहे थे। जिसका संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सेतु निर्माण कार्य की शासन से स्वीकृति दिलवाई। भूमि पूजन के पश्चात विधायक ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए बधाई दी। विधायक ने कहा सेतु के निर्माण से क्षेत्र की लगभग 25000 से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलने वाला है। प्रत्येक वर्ष बरसाती पानी से मार्ग बाधित होने के कारण चंद्रबनी क्षेत्र के चोयला, हरभजवाला, भूत्तोवाला पट्टियों वाला आदि क्षेत्रों की जनता को जो परेशानी होती थी, वह अब निश्चित रूप से दूर होगी। सेतु का निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगभग 1.25 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण किया जाएगा।विधायक ने कहा जन समस्याओं के निवारण के लिए वह लगातार कार्य कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के समाप्त होने के कुछ दिनों बाद तुरंत ही सेतु निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर यह संदेश दिया गया है की विकास कार्यों का सिलसिला निरंतर त्वरित गति से चलता रहेगा। इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों ने मिठाई बांटकर विधायक का धन्यवाद किया और आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद सुखबीर बुटोला, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर राघव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन कुमार, शांति देवी, अनिल ढकाल, मदन सिंह, अजय गोयल, महेश घोष, नवीन झा, विकास कश्यप, राधेश्याम कश्यप, मनोनित राणा, विनोद थापा, आशीष तोमर आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!