राज्य

मानसून का आगाज़, 20 जून के बाद झमाझम बरसेंगे मेघा

20 जून से 25 जून के बीच उत्तराखंड मे दस्तक देगा मानसून

अजय शर्मा,उत्तराखंड में करीब छह साल बाद मानसून के अपने तय समय पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार 20 से 25 जून के बीच मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। जबकि बीते छह सालों की बात करें तो इसके पहुंचने के समय में विलंब ही होता आया है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि मानसून पहुंचने का समय हवा की गति और दिशा पर भी निर्भर करता है। इस वर्ष अभी तक मानसून की गति सामान्य बनी हुई है और 31 मई को मानसून ने केरल में प्रवेश कर लिया है। जिससे कि इसके 20 से 25 जून तक उत्तराखण्ड में पहुंचने की उम्मीद है। सब कुछ सही रहा तो 12 से 14 जून तक प्री मानसून भी प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। मानसून के उत्तराखंड पहुंचने पर लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के निदेश विक्रम सिंह ने बताया कि मानसून के प्रदेश में आने के समय में बदलाव देखा गया है। हालांकि यह सामान्य समय के आसपास ही रहता है। इस वर्ष अभी तक सामान्य गति से मानसून आ रहा है। इसके 20 से 25 जून तक कुमाऊं में सक्रिय होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!